• International
  • हिंदुओं का कत्ल करो, यूनुस के बांग्लादेश में चुनाव जीतने के लिए खतरनाक खेल, खतरे में अल्पसंख्यक

    ढाका: मोहम्मद यूनुस के शासन वाले बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए स्थितियां खतरनाक हो गई हैं। हिंदुओं के खिलाफ हमलों की शुरुआत को अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के जाने के बाद ही हो गई थी, लेकिन हाल के दिनों में चुनाव की घोषणा के बाद यह तेज हो गई है। पिछले कुछ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: मोहम्मद यूनुस के शासन वाले बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए स्थितियां खतरनाक हो गई हैं। हिंदुओं के खिलाफ हमलों की शुरुआत को अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के जाने के बाद ही हो गई थी, लेकिन हाल के दिनों में चुनाव की घोषणा के बाद यह तेज हो गई है। पिछले कुछ समय में कई हिंदुओं की हत्या की खबर सामने आई है जिसमें दिसम्बर में दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या भी शामिल है। दीपू चंद्र दास को पैगंबर के अपमान का आरोप लगाकर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। अब बांग्लादेश के एक नेता ने हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हमलों के पीछे एक पैटर्न का खुलासा किया है।

    बांग्लादेश के चुनावों के लिए एक उम्मीदवार ने माना है कि राजनेता ही सांप्रदायिक हिंसा भड़का रहे हैं। इसे वोट जीतने के लिए एक रणनीति के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। जैसे-जैसे आम चुनाव करीब आ रहा है, अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमले इस पैटर्न के बारे में साफ संकेत देते है। खुफिया रिपोर्ट बताती है कि वोटरों को बांटने के लिए हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा भड़काने की एक सोची-समझी रणनीति बनाई गई है।

    हमलावर कहे जा रहे इस्लाम के सैनिक

    इस तरह की हिंसा के पीछे एक व्यवस्थित योजना है जिसे डर के जरिए वोट हासिल करने के लिए डिजाइन किया गया है। न्यूज 18 ने एक सांसद उम्मीदवार का एक वीडियो हासिल किया है। उम्मीदवार ने माना कि राजनेता चुनाव जीतने के लिए हिंदू इलाकों पर हमले भड़काने की रणनीति का इस्तेमाल कर रहे हैं। उम्मीदवार का कहना है कि इन हमलों को अंजाम देने वालों को अब ‘इस्लाम के सैनिक’ के रूप में महिमामंडित किया जा रहा है।

    मौलवियों और राजनेताओं का गठजोड़

    अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत को कट्टर इस्लामिक संगठनों के नेता और स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच संगठित गठजोड़ से बढ़ाया जा रहा है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कट्टर मौलवियों के नफरत भरे भाषण वाले कई क्लिप देखे गए हैं जिसमें लोगों से हिंदू या गैर-मुस्लिम उम्मीदवारों को वोट न देने की अपील करते देखा गया है।

    कुछ दिनों पहले ही भारत में रह रही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस के खिलाफ जमकर हमला बोला था। हसीना ने कहा था कि मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में आतंक का राज चला रहे हैं। इसके कुछ दिनों बाद ही अवामी लीग के एक पूर्व सांसद बहाउद्दीन नसीम ने फरवरी में होने वाले चुनावों को असंवैधानिक बताया। नसीम ने चुनावी प्रक्रिया को खारिज करते हुए कहा, हम इसे असली चुनाव नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े और सबसे पुराने राजनीतिक संगठन अवामी लीग पर बैन लगाकर मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की आधी आबादी को चुनावी प्रक्रिया से बाहर कर दिया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।