• Entertainment
  • ‘हिंदू धर्म अद्भुत है’, निक जोनस भी हुए मुरीद, कहा- मैं और प्रियंका बेटी को दे रहे हिंदू परवरिश

    प्रियंका चोपड़ा भले सात समंदर पार भारत से बहुत दूर रह रही हों लेकिन उन्होंने अपने देसी अंदाज और भारतीय संस्कृति को कभी नहीं छोड़ा। अपने विदेशी पति निक जोनस भी अब भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व को अच्छी तरह महसूस करने लगे हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    प्रियंका चोपड़ा भले सात समंदर पार भारत से बहुत दूर रह रही हों लेकिन उन्होंने अपने देसी अंदाज और भारतीय संस्कृति को कभी नहीं छोड़ा। अपने विदेशी पति निक जोनस भी अब भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व को अच्छी तरह महसूस करने लगे हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का पालन-पोषण हिंदू मूल्यों के साथ कर रहे हैं।

    निक जोनस ने हाल ही में अपनी बातचीत में इस बारे में काफी सारी बातें कही हैं। निक इन दिनों अपने एल्बम ‘संडे बेस्ट’ के प्रमोशन में जुटे हैं और अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने परिवार के बारे में बातें कीं। उन्होंने अपनी हालिया बातचीत में बेटी के पालन-पोषण पर निक ने बातें कीं।

    पिता के पूर में अपनी जिम्मेदारी पर बोले निक जोनस

    Zach Sang Show में नजर आए निक जोनस ने अपने प्रोजेक्ट के अलावा अपनी फैमिली पर बातें करते हुए कहा कि जब एक एक नन्हा सा बच्चा पहली बार किसी चीज का अनुभव करता है तो ये अद्भुत होता है। एक पिता और एक आर्टिस्ट के रूप में अपनी जिम्मेदारी को लेकर बातें करते हुए निक जोनस ने कहा, ‘किसी चिड़चिड़े बच्चे से सहानुभूति और प्यार से पेश आना, माता-पिता होने का सबसे दिलचस्प पहलू रहा है।’

    कुछ भारतीय परंपराएं और त्योहार अब मेरी फेवरेट परंपराएं और त्योहार बन गए हैं।
    निक जोनस

    बेटी के बारे में बोले निक जोनस

    उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अब उन चीजों के बारे में लिख रहा हूं जो मैं उसे समझाना चाहता हूं। वो सुनेगी और मैं इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता। उसे हमारा गाना (लव मी टू हेवन) बहुत पसंद है और हम इसे हमेशा सेट की शुरुआत में बजाते हैं। प्रियंका के साथ स्टेज के किनारे उसकी ड्रेस पकड़े हुए उसके कई शानदार वीडियो हैं, क्योंकि वह बस दौड़कर हमारे साथ शामिल होना चाहती है।’

    निक जोनस बोले- कुछ भारतीय परंपराएं और त्योहार अब मेरी फेवरेट

    इसी पॉडकास्ट पर निक से भारतीय संस्कृति के बारे में पूछा गया। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर भारतीय फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह हमेशा से एक बड़ा परिवार चाहते थे और उन्हें खुशी है कि प्रियंका भी यही सोचती हैं। भारत में अपनी पहली यात्रा को याद करते हुए निक ने इस बातचीत में कहा, ‘जब मैं पहली बार भारत गया तो वो अनुभव एकदम जादू वाला था। मुझे प्रियंका के दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने और भारतीय संस्कृति को और भी गहराई से समझने का मौका मिला। कुछ भारतीय परंपराएं और त्योहार अब मेरी फेवरेट परंपराएं और त्योहार बन गए हैं।’ निक ने ये भी कहा- मेरे जीवन की कुछ सबसे प्यारी यादें या तो भारत से जुड़ी हैं या भारत के आसपास के इलाकों से।

    निक जोनस बोले- मैंने हिंदू धर्म के बारे में बहुत कुछ सीखा

    निक भी अब भारतीय संस्कृति में रच-बस गए हैं। उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की और कहा कि बेटी मालती का पालन-पोषण हिंदू मूल्यों के साथ ही हो रहा है, क्योंकि इस धर्म ने उनकी भी स्प्रिचुअलिटी को भी बदल दिया है। उन्होंने कहा, ‘यह वाकई अविश्वसनीय रहा है। मैंने हिंदू धर्म के बारे में बहुत कुछ सीखा है, जो अद्भुत है। यह गहरा और सुंदर है, और कर्म का अभ्यास और दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना जैसा आप अपने साथ करवाना चाहते हैं… और आपके पास अच्छे फल का आना बहुत सुंदर है।’

    यह वाकई अविश्वसनीय रहा है। मैंने हिंदू धर्म के बारे में बहुत कुछ सीखा है, जो अद्भुत है। यह गहरा और सुंदर है और कर्म का अभ्यास और दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना जैसा आप अपने साथ करवाना चाहते हैं
    निक जोनस

    निक ने कहा- हम बेटी को सच्चे हिंदू मूल्यों के साथ पाल रहे

    उन्होंने कहा, ‘हम अपनी बेटी को सच्चे हिंदू मूल्यों और उनकी समझ के साथ पाल रहे हैं। मेरा विश्वास विकसित हुआ है और ये बदला भी है और ये बहुत मजबूत है और मेरे व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी।’ दिलचस्प बात ये है कि निक जोनस के पिता ‘असेंबलीज ऑफ गॉड चर्च’ में एक पादरी थे।

    हम अपनी बेटी को सच्चे हिंदू मूल्यों और उनकी समझ के साथ पाल रहे हैं। मेरा विश्वास विकसित हुआ है और ये बदला भी है और ये बहुत मजबूत है और मेरे व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी
    निक जोनस

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।