रविवार को दोपहर 2 बजे तक क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप गिरकर 2.33 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया। पिछले एक महीने में मार्केट कैप में करीब 23 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं अपने पीक से यह 45 फीसदी से ज्यादा गिर गया है। पिछले साल अक्टूबर में ग्लोबल मार्केट कैप अपने पीक पर करीब 4.30 ट्रिलियन डॉलर पर था। वहीं फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स भी 14 पर है जो बताता है कि क्रिप्टा के निवेशकों में डर का माहौल है।
Mutual Fund Investment: ₹10000 की SIP से बन गए 26 करोड़ रुपये, इस मिड कैप म्यूचुअल फंड ने दिया धांसू रिटर्न
डकी ने कितना दिया रिटर्न
एक पहले पहले डकी की कीमत 0.00000008997 डॉलर थी। वह आज रविवार को दोपहर करीब 2 बजे यह 0.0006809 डॉलर (करीब 0.062 रुपये) पर कारोबार रही है। यानी इसने एक हफ्ते में निवेशकों को 756739.58% रिटर्न दिया है। अगर किसी ने एक हफ्ते पहले इसमें 10 हजार रुपये निवेश किए होते तो वह रकम बढ़कर आज करीब 7.57 करोड़ रुपये हो चुकी होती। हालांकि पिछले 24 घंटे में इसमें करीब एक फीसदी की गिरावट आई है।
बाकी क्रिप्टो का क्या हाल?
क्रिप्टो बाजार इस समय अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। पिछले 7 दिनों में बिटकॉइन में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं इथेरियम 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। रिपल ने12 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की है। सोलाना में 5 फीसदी से ज्यादा, डॉगकॉइन में करीब 15 फीसदी, कार्डेनो में 7 फीसदी और केंटन में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टोकरेंसी में 24 घंटे कारोबार होता है। ऐसे में इनकी कीमत पल-पल बदलती रहती है। कुछ ही मिनटों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत काफी गिर जाती है और निवेशकों को बड़ा नुकसान हो जाता है। ऐसे में इसमें निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।













