• Business
  • ₹8 लाख करोड़ स्वाहा, ईरान संकट से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 2,700 अंक फिसला

    नई दिल्ली: ईरान संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स 2,743 अंक यानी 3.37 फीसदी गिरावट के साथ 78,543.73 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 519 अंक यानी 2 फीसदी गिरावट के साथ 24,659.25 अंक पर खुला। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स में 6,800 अंक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: ईरान संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स 2,743 अंक यानी 3.37 फीसदी गिरावट के साथ 78,543.73 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 519 अंक यानी 2 फीसदी गिरावट के साथ 24,659.25 अंक पर खुला। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स में 6,800 अंक से अधिक गिरावट आई। 9.23 बजे सेंसेक्स 996.02 अंक यानी 1.23% की गिरावट के साथ 80,291.17 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 284.65 अंक यानी 1.13% की गिरावट के साथ 24,894 अंक पर था।

    सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट आई है। एनटीपीसी, इंडिगो और लार्सन एंड टुब्रो में सात फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और मारुति के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। इटरनल, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और आईटीसी में चार फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इस गिरावट से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 7.8 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

    Share Market Down Reason: शेयर मार्केट क्रैश… निवेशकों के ₹5000000000000 डूबे, इन 5 कारणों से आई गिरावट

    एशियाई बाजारों में भी गिरावट

    सेक्टरवाइज देखें तो सबसे ज्यादा नुकसान निफ्टी रियल्टी को हुआ है। इसमें दो फीसदी गिरावट आई है। निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी ऑयल एंड गैंस में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। कच्चे तेल की कीमत में उछाल से ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के शेयरों में 5 फीसदी तक तेजी आई है।

    एशियाई बाजारों में भारी गिरावट आई है। जापान के निक्केई 225 में 2.7 फीसदी और साउथ कोरिया के कॉस्पी में 2.43 फीसदी की गिरावट आई है। इससे पहले रविवार को यूएस फ्यूचर्स में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। एसएंडपी 500 और डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.11 फीसदी गिरावट आई। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में भी सात फीसदी से ज्यादा तेजी आई और यह एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।